मंदसौर। जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आज नूतन स्टेडियम, मंदसौर में क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल परिसर में मौजूद जंगली झाड़ियों को उखाड़कर स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसी क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर खिलाड़ियों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा वहाँ भी वृक्षारोपण और खेल परिसर की साफ-सफाई की गई।