नीमच। जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आज सोमवार, 29 सितंबर को मोरवन के सामुदायिक भवन में दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित पदाधिकारी भाग लेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि बैठक में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर, जिला प्रभारी हर्ष विजय गहलोत, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा सहित जिले के पूर्व विधायक, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष तथा विधानसभा निर्वाचन प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक का एजेंडा प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार होगा, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन के नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे और समीक्षा भी की जाएगी। बाहेती ने बताया कि जिला समन्वय समिति जिला कांग्रेस संगठन की सर्वोच्च कमेटी है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस से अनुमोदित पदाधिकारी शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि समन्वय बैठक के बाद शाम 4:30 बजे वरिष्ठ नेतागण कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और प्रदेश कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।