चित्तौड़गढ़। जिले के आरनी गांव में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव बुधवार को नेजा निशान यात्रा और ज्वारा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। अलग-अलग मंदिर से शुभारंभ हुई नेजा यात्रा में गांव के प्रमुख पंच पटेल और पुजारी उपस्थित रहे। पुजारी ( भोपा) द्वारा देवी देवता माता रानी की पूजा अर्चना के बाद ढोल-धमाकों के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ। नेजा यात्रा झातला माता, मतवाली माता, चामुण्डा माता, मामा देव मंदिर, आमलिया बावजी उदमादिया भेरू, कालिका माता मंदिर होते हुए सरवर तट तक पहुँची। सभी मंदिरों के पुजारी वी भक्तों ने बड़ी संख्या में यात्रा में भाग लिया। बालिकाएं सिर पर कलश एवं ज्वारा लिए चलीं, वहीं ग्रामीण दूध-दही पिलाकर और इत्र भेंट कर आशीर्वाद लेते रहे। सरवर तट पर भोपाओं ने आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी भी सुनाई।
जुलूस पुनः तालाब से रवाना होकर अपने-अपने मंदिरों तक पहुँचा। इस दौरान पुलिस प्रभारी और बीट इंचार्ज भी मौजूद रहे।