रतनगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बस स्टैंड रतनगढ़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी और शास्त्रीजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अधूरे सपनों को पूरा करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धीरज व्यास रहे, जबकि अध्यक्षता लखन भाटी ने की। इस अवसर पर धीरज व्यास, नबी साहब, भंवरलाल मारू, सुभाष व्यास, मेघराज सोनी, शंभू भाई चारण, लखन भाटी, राजू पठान, मुजीब भाई, बबलू वर्मा, शब्बीर भाई कंठालिया, प्रताप वर्मा, ताहेर भाई राव, बालचंद सोलंकी, शांतिलाल सोनी, नासिर पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी ठाकुर लोकेंद्र सिंह, ताहा भाई बोहरा और कादिर भाई का कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। अंत में आभार पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने व्यक्त किया।