BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2025, 5:46 pm
NEWS : भाजपा जिला चित्तौड़गढ़ की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, सांसद सीपी जोशी रहे मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने की अध्यक्षता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय ओछड़ी पर आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने की। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इस दौरान सांसद जोशी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं स्वागत करते हुए कहा कि संगठन ने आपको चुना है, यह आपके लिए सम्मान के साथ-साथ अतिरिक्त व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहाँ व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है। कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी का दायित्व है कि वह ईमानदारी और समर्पण से कार्य करे, जनता से जुड़े और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाए। संगठन के कार्यों में अनुशासन और सामूहिकता ही सफलता की कुंजी है।


जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य को टीम भावना से कार्य करना होगा। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए है क्योंकि इसका प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और त्याग की भावना से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएँ सुनें और समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहें। गाडरी ने सभी से आग्रह किया कि वे संगठन को सर्वाेपरि मानकर पार्टी को जिले में मजबूत करने का संकल्प लें। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने संगठनात्मक पटल रखते हुए कहा कि मंडल स्तर से लेकर जिले तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी और हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने आभार व्यक्त किया। 

नव नियुक्त कार्यकारिणी सी.पी. नामधराणी, सुशीला जीनगर, रतनलाल अहीर, देवीलाल जणवा, नरेन्द्र सिंह भुरकिया, अशोक  रायका, चन्द्रशेखर ईडरा, औंकारलाल धाकड़ जिला उपाध्यक्ष, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रुद,कैलाश मंत्री महामंत्री आरती बारेशा,संतरा मेघवाल,शौकीन चपलोत ,देशराज गुर्जर, कालीबाई मीणा, गोवर्धन लाल जाट, पारस वीरवाल, कैलाश जाट जिला मंत्री हरीश ईनाणी कोषाध्यक्ष, सुर्यपाल सिंह गौड़ सह-कोषाध्यक्ष, मनोज पारीक जिला मिडिया प्रभारी, लोकेश त्रिपाठी सह-मिडिया प्रभारी, प्रकाश चन्द्र  बोर्डे, सह कार्यालय प्रमुख प्रहलाद टेलर, संजू लढ्ढ़ा, दीपक शर्मा, अंजु गुर्जर, मानवेन्द्र सिंह चौहान, प्रवीण सिंह राठौड़ प्रवक्ता, नन्दकिशोर लौहार जिला आई.टी. संयोजक, आशीष शर्मा सह-आई.टी. संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी सोशल मिडिया प्रभारी, दीपक अग्रवाल सह-सोशल मिडिया प्रभारी मनोनीत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार विधानसभा प्रभारियों की भी घोषणा की जिसमें प्रमोद बारेगामा निंबाहेड़ा विधानसभा, नितिन चतुर्वेदी बेगू विधानसभा, देवी सिंह राणावत कपासन विधानसभा, श्रवण सिंह राव बड़ी सादड़ी विधानसभा एवं कमलेंद्र सिंह हाडा को चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE