BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2025, 3:41 pm
BIG NEWS : नीमच में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’, 90 दिनों तक होगा संचालित, स्वदेशी उत्पादों और जीवन मूल्यों को अपनाने पर दिया जा रहा जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है। यह अभियान 90 दिन तक चलेगा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों और जीवन मूल्यों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अभियान के प्रदेश सह संयोजक योगेश मेहता ने जिला भाजपा कार्यालय (तपोभूमि) में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए देशवासियों को आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है। इसके लिए 140 करोड़ भारतीयों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना होगा, जो भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेगा।

मेहता ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता की झलक कोरोना काल में स्वदेशी वैक्सीन और ऑपरेशन सिंदूर जैसे स्वदेशी हथियारों के माध्यम से दुनिया ने देखी है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों की खरीद और उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

नीमच में अभियान के तहत ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के नारे के साथ जन आंदोलन चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए केंद्र, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर टोलियां गठित की गई हैं। कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ को गति दें और गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE