पिपलियामंडी। नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल का जन्मदिन नगर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गोयल को भगवा दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, युवा भाजपा नेता राजेंद्र सिंह सोनगरा, अभिषेक घाटिया, पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी महेश मरेठा एवं पत्रकार रवि पोरवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने गोयल के समाजसेवा एवं संगठन के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर गोयल ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता परिवार के सहयोग और आशीर्वाद से ही समाज एवं संगठन के कार्यों को निरंतर गति मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और मिलनसार माहौल में जन्मदिन समारोह संपन्न हुआ।