मनासा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा गुरुवार, 9 अक्टूबर को छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से लगभग 20 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
कैंडल मार्च विजय स्तंभ चौराहा, मनासा पर शाम 7.30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं शहर मंडलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस वीभत्स घटना के प्रति विरोध दर्ज करने और मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।