कालापीपल। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम के तत्वावधान में रविवार को कालापीपल पंचमुखी चौराहे पर संविधान विरोधी बयान देने वाले अनिल मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “अनिल मिश्रा मुर्दाबाद” के नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया।
पुतला दहन का उद्देश्य अनिल मिश्रा के संविधान विरोधी बयान की निंदा करना और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करना था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसे बयानों से समाज में वैमनस्य और तनाव फैलता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश सचिव अरविंद मालवीय, संभाग अध्यक्ष अजय अहिरवार, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पुरबिया, जिला महासचिव राहुल सूर्यवंशी, पंकज पुरबिया, कैलाश बोध, जितेंद्र पुरबिया, रामप्रसाद पुरबिया, अजब सिंह पुरबिया, मनोहर पुरबिया, दीपक, प्रकाश मालवीय, सतीश मालवीय, कुंदन, सुनील पुरबिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी संविधान विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सदा संघर्ष करती रहेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह देखने लायक था। सभी ने एक स्वर में अनिल मिश्रा के बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।