नीमच। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित किया गया था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृत बच्चों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला सीधे तौर पर इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने उन्हें तत्काल बर्खास्त करने, निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर, मोनू लोकस, नंदकिशोर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, बृजेश मित्तल, मुकेश कालरा, ओम दीवान, भारत अहीर, योगेश प्रजापति, ओम शर्मा, गजेंद्र यादव, बृजेश सक्सेना, पृथ्वी सिंह वर्मा, आशा सांभर, भगत वर्मा, हाजी बाबू सलीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।