BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2025, 8:13 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, सीएम का पुतला जलाने पर बवाल, सड़क किनारे बने घर में जा गिरा आंसू गैस का गोला तो बनी ये स्थिति, जमकर हुआ हंगामा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। भानपुरा कॉलेज में छात्राओं के वीडियो बनाए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। मुख्यमंत्री और एबीवीपी का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आंसू गैस के गोले और अग्निशमन यंत्र का भी इस्तेमाल किया गया, जिसे प्रदर्शनकारियों ने छीनकर पास के मकान में फेंक दिया।

जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और तीखी बहस शुरू हो गई। पुलिस ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने यंत्र छीन लिया और मकान की ओर फेंक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी, जिसे पुलिस ने पानी डालकर बुझाया।

विधायक बोले – पुलिस भाजपा सरकार की दलाल बन गई
कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने कहा कि भानपुरा कॉलेज में छात्राओं का वीडियो बनाना बेहद शर्मनाक है। इसी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “पुलिस भाजपा सरकार की दलाल बन गई है। पुलिस का काम है रोकना और हमारा काम है विरोध करना  दोनों अपना काम कर रहे हैं।”

क्या है पूरा मामला- 
मंगलवार को भानपुरा शासकीय कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव के दौरान छात्राओं के कपड़े बदलते समय चार छात्रों द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया था।

आरोपियों की पहचान कॉलेज के ही छात्रों उमेश जोशी (22), अजय गौड़ (21) और हिमांशु बैरागी (20) के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें उपजेल गरोठ भेजा है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली ने छात्राओं की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए थे, जिसमें चारों छात्र संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE