BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 4:45 pm
NEWS : जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृहमंत्री को किया नमन, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों महान पुरुषों को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं दोनों महान पुरुषों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि इस विचार गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने दोनों नेताओं के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ऐसी नेता थी जिसने कभी भी किसी भी देश के सामने भारत को झुकने नहीं दिया एवं पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के दो टुकड़े कर अमन और शांति का पैगाम दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की उन्नति एवं विकास की कई योजनाएं देकर महान कार्य किया एवं एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। देश के सभी रियासतों का एकीकरण किया।
इस इस विचार गोष्ठी में बड़ी सादड़ी विधानसभा प्रत्याशी बद्रीलाल जगपुरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत लोठ, हनुमंत सिंह बोहडा, प्रेमप्रकाश मूंडडा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू कंवर भाटी, पूर्व सभापति रमेश नाथ योगी, पीयूष त्रिवेदी, करण सिंह सांखला, महामंत्री प्रमोद तंवर, कमल गुर्जर, एहसान पठान, राजेश सोनी, गणेश जाटोलिया, अरुण कंडारा, दिनेश सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम जाट, लोकेश जाट,कानसिंह भाटी, जिला सचिव राकेश गारू,गजानन शर्मा, नरेंद्र विजयवर्गी, शंकर सेन, बृजमोहन सिंह राव,नवरत्न जीनगर, शंभू लाल प्रजापत, नवीन जैन, नितिन वर्मा, रामेश्वर माली, राहुल शर्मा, दिनेश गुर्जर, महावीर सिंह डेलवास ,कैलाश खींची, रामलाल अहीर,अजय मल्होत्रा, देवेंद्र दयाल सालवी, वीडी दसोरा, दिनेश चंद्र खटीक, शांतिलाल डांगी, अंबालाल शर्मा, मनोज धाकड़, सैयद अकरम अली आदि कार्यकर्ता विचार गोष्ठी में मौजूद रहे एवं दोनों महान नेताओं को नमन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE