BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 6:01 pm
KHABAR : नीमच जिले के सिंगोली में कांग्रेस ने मनाई सरदार पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि, किए श्रद्धा सुमन अर्पित, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को देश के दो महान नेताओं की जन्म जयंती और पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन सिंगोली में एक साथ मनाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 31 अक्टूबर को देश के महान नेता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई।
इस अवसर पर जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल ने कांग्रेस कार्यालय पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया।
समंदर पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश की आजादी और देश की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
हमें ऐसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलते हुए देश में भाईचारा, एकता, अखंडता बनाए रखना है तब ही इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, पार्षद राजेश भंडारी आदि ने संबोधित करते हुए दोनों महापुरुषों को याद किया।
इस दौरान जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमील मोहम्मद मेव, अल्प संख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पार्षद राजेश भंडारी, पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर बड़ी, एम डी मंसूरी झांतला, मानक धाकड़ झांतला, पप्पू ठाकुर, गोपाल सिंह झांतला, नानालाल धाकड़, दिनेश भील बड़ी, इकबाल हुसैन बड़ी, रितेश सेठिया, सत्तू धाकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एम डी मंसूरी ने किया और अंत में आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE