चित्तौड़गढ़। भारत की महान विभूतियों, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री “आयरन लेडी” इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं “भारत के लौहपुरुष” प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर आज निंबाहेड़ा में कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।
नगर कांग्रेस प्रवक्ता रवि जाजपुरा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित कांग्रेसजनों ने इंदिरा कॉलोनी चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने अटूट साहस, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने कौशल और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।
हम सभी को उनके आदर्शों और कर्मपथ से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “इंदिरा गांधी अमर रहें” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगा दोनों महामानवों को नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना,नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,नगर कांग्रेस सेवादल संगठक दिनेश गुप्ता,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,ब्लाक सेवादल संगठक उदित मीणा,जिला कांग्रेस महासचिव रामगोपाल वैष्णव,सचिव नुसरत खान,नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल,चांदमल विरानी,नीलू शर्मा, महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, मोती पुरस्वानी, समुद्रसिंह गुंडूसुर, सचिव श्यामदास बैरागी, आशीष अग्रवाल,दुर्गेश्वर भराड़ीया,कोषाध्यक्ष अशोक जैन,कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी देवी तेली, जहांगीर हुसैन मंसूरी, क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, शांतिलाल लाडना, रामचंद्र बामणिया, उदयराम पहाड़िया, बिहारीलाल सोलंकी, माणक साहू,राजेश सांड, वंदना जैन, हाजी मोहम्मद खालिद खान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष साजन सोनी,यूएस शर्मा,रशीद खान, फरीद खान, बाबू खान मेव, रमेश सेन, विकास धाकड़, ललित सिंह राठौड़, जय सिंह मीणा,लक्ष्मीलाल मोरवार,जहीर खान,गणेशलाल सोनी,सईद खान,प्रकाश जाट,आबिद खान,श्रवण आंजना,साहबजादा खान,अकबर खान,सलीम खान, शरीफ मंसूरी, बाबू भाई मंसूरी, लक्ष्मीदेवी सोलंकी, सुशीला मंगलानी, रत्न कुंवर,आशुतोष टांक, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।