नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। उक्त कार्य हेतु बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
नीमच विधानसभा 229 के प्रशिक्षण कार्य में 7 बीएलओ प्रिया सैमुअल शिक्षक, मंगला शर्मा शिक्षक, ओमप्रकाश जोशी सहायक ग्रेड- 3, नजमा शेख शिक्षक, अर्चना सैनी सहायक ग्रेड-3, विमला थोरेचा शिक्षक एवं दिव्यानी प्रजापत शिक्षक को प्रशिक्षण कार्य में सम्मिलित नहीं होने तथा लगातार दूरभाष पर संपर्क करने के पश्चात भी निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीमच के प्रतिवेदन पर जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय नीमच नियत किया गया है। यह जानकारी एसडीएम नीमच संजीव साहू द्वारा दी गई है।