देवास। जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा की माता सुशीला गोविन्द शर्मा के निधन पर कन्नौद में उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व विधायक शर्मा की माता के निधन पर श्रदांजलि अर्पित की। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि एवं परिवारजन उपस्थित थे।