BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2025, 4:30 pm
KHABAR : राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल की सोनकच्छ में बड़ी कार्रवाई, 19 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 01 गैस रिफिलिंग मशीन को किया जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने सोनकच्छ में पुराने बायपास रोड स्थित अम्बाराम मिस्त्री के मकान में संचालित दुकान की जांच की। जांच समय उपस्थित आयुष पिता राजू गुप्ता निवासी मोदी कोलोनी सोनकच्छ द्वारा बताया गया कि का संचालन तैयब अली पिता हैदर अली द्वारा किया जाता है। जांच के दौरान दुकान में अवैध रूप से संग्रहित 19 घरेलू गैस सिलेण्डर बीपीसीएल कंपनी के (07 भरे 12 खाली) रखे पाये गये। दुकान में 01 विद्युत चलित गैस अंतरण मशीन जो कि एक पाईप के माध्यम से गैस रेग्यूलेटर से संबंद्ध होकर खरी पाई गई, जिसका उपयोग गैस सिलेण्डरों में भरी गैस को वाहनों के टैंक में गैस अंतरित करने हेतु उपयोग किया जाना आयुष पिता राजू गुप्ता स्वीकार किया गया है। जांच के दौरान तैयब अली भी मौके पर उपस्थित हुआ। जांच समय दुकान में पाये गये गैस सिलेण्डरों के संबंध में तैयब अली एवं आयुष गुप्ता द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। जांच दल द्वारा दुकान में पाये गये 19 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 01 गैस रिफिलिंग मशीन को जप्त कर जप्ती पत्रक तैयार किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत 49 हजार 974 रूपये है। मौके से जप्त 19 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 01 विद्युत चलित गैस रिफिलिंग मशीन मय पाईप को अन्नपूर्णा गैस एजेन्सी सोनकच्छ की सुपुर्दगी में दिये गये। कार्यवाही में तहसीलदार सोनकच्छ ज्योति जाटव, नायब तहसीलदार सोनकच्छ कपिल गुर्जर एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी सोनकच्छ धर्मेन्द्र वर्मा शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE