BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2025, 4:10 pm
KHABAR : भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत सभी एसडीएम मंडियों की लगातार निगरानी करें, सभी सड़क निर्माण विभाग सड़क मरम्मत का कार्य जल्द पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागार में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि भावांतर भुगतान योजना का लाभ किसानों को अधिक से अधिक दिलाया जाए। सभी एसडीएम मंडियों की लगातार निगरानी करें तथा नीलामी कार्य और अन्य व्यवस्थाओं पर सतत ध्यान दें। कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि एसएडीओ नियमित रूप से नीलामी केंद्रों पर उपस्थित रहें और व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। कलेक्टर ने सभी सड़क निर्माण विभाग, नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों को निर्देश दिए कि बारिश के पश्चात सड़क मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण करें। फील्ड में जाकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण करें। विद्युत विभाग को जिला अस्पताल स्थित एमसीएच वार्ड में विद्युत कनेक्शन एवं घंटाघर क्षेत्र में डीपी लाइट शिफ्टिंग के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में जिले में खाद की उपलब्धता, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की स्थिति, सिंहस्थ के निर्माण कार्य, भूमि आवंटन सहित विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE