BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2025, 4:21 pm
KHABAR : जीवन रक्षा के लिए सराहनीय पहल, पुलिस कर्मियों और एफआरवी पायलटों को सीपीआर प्रशिक्षण, आपात स्थिति में त्वरित सहायता से बढ़ेगी जनसेवा की दक्षता, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। आम नागरिकों की जीवन रक्षा के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में पुलिस कर्मियों एवं डायल-112 एफआरवी पायलटों को बीएलएस (Basic Life Support) और सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों में घायल या अचेत व्यक्ति को प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है, ताकि मौके पर ही त्वरित कार्रवाई से जनहानि को रोका जा सके।

प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय के डॉ. जितेन्द्र मौर्य और डॉ. हिमांशु पांचाल द्वारा दिया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को सीपीआर, कृत्रिम श्वसन और अन्य आवश्यक जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में रेडियो प्रभारी उप निरीक्षक अंतर सिंह अहिरवार, डायल-112 प्रभारी एएसआई (रेडियो) घनश्याम भिलाला, जिला सुपरवाइजर यासिर खान, एफआरवी पायलटों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण उपरांत एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने एफआरवी पायलटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा अवश्य धारण करें। आवश्यकता अनुसार पीए सिस्टम का प्रभावी उपयोग करें। आम नागरिकों से शिष्ट व संवेदनशील व्यवहार रखें। एफआरवी वाहनों में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों और स्ट्रेचर का सदैव सही उपयोग जानें। पेट्रोलिंग पॉइंट्स के बीच नियमित मूवमेंट बनाए रखें। 

यह प्रशिक्षण पहल न केवल पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाएगी, बल्कि जनसेवा में उनकी संवेदनशीलता और तत्परता को भी और सशक्त बनाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE