नीमच। उज्जैन स्थित महानंदा स्विमिंग पूल में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन अंडर-19 बॉयज़ एवं गर्ल्स चैम्पियनशिप में नीमच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। बॉयज़ वर्ग में आरव वीरेंद्र शर्मा ने गोल्ड मेडल, जबकि पृथ्वीराज गजेंद्र हरोड़ ने सिल्वर मेडल जीतकर नीमच का परचम लहराया। गर्ल्स वर्ग में तो पूरी प्रतियोगिता पर नीमच की बेटियों का दबदबा रहा। रिधि मयंक राठौर ने गोल्ड, स्तुति मनीष चमड़िया ने सिल्वर, और प्रथा गजेंद्र हरोड़ ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
कोचों और मेंटॉर्स का मार्गदर्शन-
टीम का नेतृत्व डोमनिक तिग्गा, समीर सिंह जादौन और नीलेश घावरी ने किया। वॉटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि नीमच के खिलाड़ी पेंटाथलॉन जैसे साहसिक खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कोचेस नीलेश घावरी, समीर जादौन, सुधा सोलंकी, आयुष गौड़, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार प्रतिदिन खिलाड़ियों को 4 से 5 घंटे का कठिन प्रशिक्षण दे रहे हैं।
स्टेट प्रतियोगिता की तैयारी-
स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, नगर पालिका नीमच और पूल स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।