रतलाम। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम वैशाली जैन द्वारा माँ शक्ति आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र जावरा एवं कार्यालय नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन ढोढर का भ्रमण किया गया | जनपद परिसर जावरा में स्थित मां शक्ति सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर विकास खंड कार्यालय संकुल कार्यालय प्रशिक्षण हॉल, टीवी, प्रोजेक्टर, बैठक व्यवस्था, शौचालय, सेनेटरी वेंडिंग मशीन, रसोईघर, डाइनिंग रूम, भोजन मेनू, पुस्तकालय ,प्रतिभागी आवास कक्ष का निरीक्षण किया गया | संकुल संगठन अध्यक्ष पुष्पा माली द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं सीईओ जैन द्वारा उपस्थित संकुल संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य महिलाओं से चर्चा की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अन्य विभाग के प्रशिक्षण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं भ्रमण के दौरान संकुल संगठन की आजीविका गतिविधियों को जाना गया, आजीविका उत्पादों को एक ब्रांड के नाम से ब्रांडिंग करने का सुझाव दिया गया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अपनी भ्रमण टीप में मिशन कर्मियो एवं संकुल की दीदियों के परिश्रम की प्रशंसा कर शुभकामनाएं प्रदान की गई |कार्यालय नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन ढोढर CLF भवन में कृषि सखी चन्दा मालवीय से एक बगिया माँ के नाम की प्रगति ली गई , पशु सखी पूजा विनोती से किए जा रहे कार्यो को जाना गया । तत्पश्चात लखपति दीदी बुलाक मालवीय, कविता जैन, शिव कुंवर से चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन द्वारा महिलाओं को आजीविका गतिविधि आगे बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।
भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जावरा बलवंत नलवाया, वाटरशेड परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह, आजीविका मिशन परियोजना अधिकारी जयप्रकाश चौहान, जिला प्रबंधक अभिलाष सोनी, विकासखंड प्रबंधक नाथूलाल मुनिया जनपद स्तरीय इंजीनियर, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।