रतलाम। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा निवार्चक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एस. आई. आर.) के संबंध में विभिन्न गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से संबंधित कार्य संपादित करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन को मेन पॉवर मेनेजमेंट, क्यूआरटी संचालन एवं शिकायत निराकरण व नस्तियो का प्रचालन का दायित्व सौपा गया। आयुक्त नगर निगम अनिल भाना को नगरीय क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार एवं प्रत्येक वार्ड में फेसिलिटेशन सेंटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना का दायित्व, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को जिला स्तरीय कॉल सेन्टर का संचालन, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एनआईसी श्रेय भावसार को आईटी नोडल, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार को विशेष गहन पुनरीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं उप संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम अनुराधा गहरवाल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया मेनेजमेंट एवं तथ्यात्मक सूचना जारी करने का दायित्व सौपा गया हैं।