देवास। जिला संयोजक सैनिक कल्याण विभाग सुबेदार मेजर तुलसीराम जलोदिया ने बताया है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नागेशचन्द्र मालवीय 06 नवम्बर को विश्राम गृह देवास में सुबह 11 बजे पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं एवं आश्रितों की समस्या जानने व उनके निराकरण के लिए उनसे मुलाकात कर चर्चा करेंगे एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।