झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार झाबुआ जिले में 18 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग बच्चों का लगातार शिविरों के माध्यम से परीक्षण किया जा रहा है। शिविरों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज 03 नवम्बर 2025 को उपसंचालक सामाजिक न्याय पंकज साँवले द्वारा जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र झाबुआ में आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बच्चे की सूक्ष्मता से जांच कर सटीक दिव्यांग प्रमाणपत्र तैयार किए जाएं। आज आयोजित इस विशेष शिविर में 18 वर्ष से कम आयु के 70 बच्चों के नवीन दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं 95 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए।