नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में चल रहे रात्रिकालीन सफाई अभियान का निरीक्षण 3 नवम्बर की रात किया गया।
सीएमओ बामनिया ने प्राइवेट बस स्टैंड, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, बारादरी आदि क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को दुकान के बाहर कचरा न फेंकने, अमानक पॉलिथीन का उपयोग न करने, तथा कचरा डस्टबिन में एकत्रित कर कचरा गाड़ी में डालने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, गोपाल नरवाले, अविनाश घेघट, गैंग प्रभारी दीपक गोहर, आकाश घेघट एवं संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।