BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2025, 11:20 am
REPORT : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए विकास कार्यों की सतत समीक्षा और समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश, बोले- प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करें, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए विकास कार्यों की सतत समीक्षा और समयसीमा में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करें। 

उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी शिकायतों और लंबित प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शासन की प्राथमिक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे हितग्राही तक पहुंचे। सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सराहना जिला प्रशासन की समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आज सीईओ अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विशेष रूप से सराहना की गई। बैठक में सीईओ ने सभी जिला अधिकारियों को अधिकारीवार और विभागवार लक्ष्य सौंपते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित प्रकरणों का निराकरण अगले सप्ताह तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में इस कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी और जो अधिकारी अथवा कार्यालय प्रमुख शिकायतों को आपस में स्थानांतरित करते पाए जाएंगे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। 

सीईओ चौधरी ने “सीएम सीखो कमाओ योजना” की प्रगति पर चर्चा करते हुए लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जुड़ी है, इसलिए इसकी प्रगति को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि राजस्व अधिकारी और जनपद सीईओ अपने-अपने छात्रावासों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन तत्काल भेजें, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। समीक्षा बैठक में आगामी जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

सीईओ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं और जनजातीय समाज की परंपराओं व योगदान को सम्मानजनक रूप से प्रदर्शित किया जाए। इसके साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, आभा आईडी और सिकल सेल स्क्रीनिंग जैसे स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को मिलना चाहिए, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE