BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2025, 11:24 am
KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के लिए जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धार में समय-सीमा बैठक के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त युवा अभियान (Tobacco-Free Youth Campaign) 3.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला स्वास्थ्य अधिकारी, एन.टी.सी.पी. (NTCP) नोडल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार गतिविधियाँ एवं तंबाकू मुक्त विद्यालय, ग्राम पंचायत तथा संस्थान घोषित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, COTPA अधिनियम 2003 एवं PECA अधिनियम 2019 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘तंबाकू मुक्त भारत’ की शपथ भी दिलाई गई, तथा सभी से अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। अंत में निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित साप्ताहिक गतिविधियाँ समय-सीमा में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE