BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 11:34 am
NEWS : सांसद सीपी जोशी के जन्मदिवस पर चित्तौड़गढ़ में तीन दिवसीय सेवा अभियान संपन्न, भाजपा संगठन एवं विभिन्न मोर्चों ने दिया समाज में सेवा, संवेदना और जनकल्याण का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन चित्तौड़गढ़ द्वारा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सेवा अभियान का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित विविध सेवा कार्यों के माध्यम से भाजपा संगठन एवं विभिन्न मोर्चों ने समाज में सेवा, संवेदना और जनकल्याण का सशक्त संदेश दिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़री के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूछी।

जिलाध्यक्ष गाड़री ने कहा कि सांसद जोशी के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर रहा है। राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित एवं जनकल्याण में अग्रणी भूमिका निभाना भी इसका उद्देश्य है।

जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज सेवा है, और सांसद जोशी के जन्मदिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम उसी भावना का प्रतीक है। वहीं जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने कहा कि सेवा कार्य समाज में समरसता बढ़ाते हैं और संगठन को जन-जन से जोड़ते हैं।

ओबीसी मोर्चा द्वारा सांवलियाजी बहुउद्देशीय दिव्यांग विद्यालय, रामदेवजी का चंदेरिया में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्टेशनरी किट एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (पुराना जिला चिकित्सालय परिसर) में बालिकाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रामगोपाल ओझा ने किया।

इसके पश्चात ज्ञानदीप केयर होम, मधुवन सेंती में बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

सांसद जोशी के जन्मदिवस पर जिलेभर में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, गौशालाओं में सेवा, जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरण तथा छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए।

इन तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रमों में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा सहित विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों एवं सामाजिक संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

सेवा अभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे- 
पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, कमलेश पुरोहित, श्रवण सिंह राव, सी.पी. नामधराणी, हरीश ईनानी, सागर सोनी, गोपाल राजोरा, गौरव त्यागी, एम.डी. शेख, गोटूलाल सुथार, संजू लड्ढा, दीपक शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, प्रहलाद टेलर, नंदकिशोर लोहार, कुलदीप चतुर्वेदी, घनश्याम लोठ, चंद्रशेखर सोनी, अविनाश शर्मा, सुशील शर्मा, रवि वीरानी, शांतनु काबरा, चंद्रशेखर शर्मा, भारती वैष्णव, पिंकी सोमानी, अल्का चतुर्वेदी, तारावती धाकड़, जया कंवर भगवती आचार्य, सतपाल दुआ, ओमप्रकाश शर्मा, कमलेश आमेरिया, अनिल ईनानी, शैलेंद्र झंवर, किशन शर्मा, प्रमोद राजपुरोहित, शिवांग जोशी, विष्णु कुमावत, बसंतीलाल सेन, गोपाल शर्मा, हेमंत भोई, खेमराज भोई, निलेश बल्दवा, राजेश मोची, पंकज सेन, शुभम सुखवाल, विनीत तिवारी, धीरज सुखवाल, शिव मेनारिया, नवीन सुखवाल, रवि मेनारिया, पुरण राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस सेवा अभियान ने जिले में “सेवा ही संगठन” के मंत्र को पुनः जीवंत करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE