चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन भाग संयोजक गणपत मेघवाल ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत में इकाई अध्यक्ष सावन पटवा ने वर्षभर किए गए संगठनात्मक एवं छात्रहित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात इकाई सचिव धर्मेंद्र सुखवाल ने आगामी सत्र की दिशा और योजनाओं पर अपना विचार रखा।कार्यक्रम में प्रांत कला मंच सहसंयोजक विपुल सिंह,विभाग संयोजक कमल प्रजापत, जिला संयोजक अदिति भाटी तथा विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी ने परिषद के उद्देश्यों, संगठन के इतिहास एवं छात्रहित में परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला।नगर मंत्री अर्पित वैष्णव ने सत्र 2025–26 की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि इकाई अध्यक्ष शिवाय गुर्जर,इकाई सचिव हंसराज खटीक,इकाईउपाध्यक्ष ,परि साहू, परि जैन, प्रिंस मेघवाल, मनोज धाकड़,इकाई सहसचिव, सुनील तिवारी, यश खटीक, मनीषा कंवर राणावत,SFS संयोजक ,गणपत गुर्जर,SFS सहसंयोजक,राहुल मेघवाल, मनीष गुर्जर,SFD संयोजक ,कृष्णपाल सिंह चौहान,SFD सहसंयोजक ,राजेंद्र वैष्णव, कान्हा तेली,कला मंच संयोजक ,प्रथा मोदी,कला मंच सहसंयोजक ,राहुल खारोल,खेल संयोजक, हर्ष सुखवाल खेल सहसंयोजक,किरण धाकड़, कौशल साहू,मीडिया संयोजक ,ओम वैष्णव,मीडिया सहसंयोजक ,अभिषेक शर्मा, संजय शर्मा,सोशल मीडिया संयोजक अनिल सुखवाल,सोशल मीडिया सहसंयोजक,अंकित मेनारिया, सोनल शर्मा,NCC संयोजक नीना जाट,NCC सहसंयोजक सविता जाट ,छात्रावास संयोजक रोनक धाकड़,छात्रावास सहसंयोजक रोहित सेन,कार्यकारिणी सदस्य तिलेश शर्मा, प्रवीण धाकड़, देवराज बंजारा, सुमन गाडरी, राहुल रेगर, दिनेश डांगी, चिराग टेलर।,कार्यक्रम में नगर सहमंत्री सूरज मेघवाल, नगर कार्यालय मंत्री सुनील गाड़ी लोहार, नगर कला मंच संयोजक सुमन जाट,कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मेनारिया, इकाई अध्यक्ष प्रणीत, कान्हा, कीर्ति कंवर भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नव इकाई अध्यक्ष शिवाय गुर्जर ने बताया परिषद का कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, यह सबके सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।इसलिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूँ कि मिलकर, एकजुट होकर, ऊर्जा और उत्साह के साथ परिषद कार्य का विस्तार करेंगे । इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का संगठन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा आगामी सत्र में छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।