रतनगढ़। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव में जावद विधानसभा क्षेत्र से रतनगढ़ के ईमानदार एवं कर्मठ युवा नेता कमल छपरीबंद को विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित होने तथा युवा नेता अंकित शर्मा को रतनगढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर रतनगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
दोनों युवाओं ने अपनी लगन, समर्पण और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वे लगातार युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और युवा कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस सफलता पर रतनगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का रतनगढ़ में जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जावद विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शंभू भाई चरण, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैरागी, पूर्व युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमल सिंह, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, बंटी भाई सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रतनगढ़ के कांग्रेसजनों ने दोनों नव-निर्वाचित नेताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।