नीमच। 33 के.व्ही. बस स्टेण्ड फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री नीमच शहर द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.11.2025 (बुधवार) को 33 के.व्ही. बस स्टेण्ड फीडर पर 33 के.व्ही. लाईन मेंटेनेंस एवं एम.ई. रिपेयरिंग कार्य होने के कारण विद्युत प्रदाय प्रातः 8ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक बंद रहेगा।
33/11 के.व्ही किलेश्वर ग्रीड से उर्जित (1) 11 के.व्ही. रेल्वे फीडर (2)11 के.व्ही. बघाना फीडर एवं 33/11 के व्ही. बस स्टेण्ड ग्रीड से निकलने वाली 1. मैशी शोरूम 2. किर्ती नगर 3. महू रोड़ 4. वाटर वर्क्स 5. सिटी फीडर का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। जिससे इन फिडरों से जुड़े नाका नंबर 04. होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रीड के सामने, कुमारिया विरा। किलेश्वर गेट से रेल्वे स्टेशन तक, राज पैलेस, कृषि उपज मण्डी का आंशिक क्षेत्र एवं उच्च दाब उपभोक्ता सिविल हॉस्पीटल, होटल राज पैलेस, नीमचं सिटा एरिया, इंदिरा नगर, महू रोड से संबंधित आदित्य स्टेट, उदय विहार, बस स्टेण्ड आदि का विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।