BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 12:20 pm
KHABAR : नीमच में उत्साहपूर्वक मनाई इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती, कांग्रेसी नेताओं ने याद किए उनके साहसिक निर्णय और ऐतिहासिक योगदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बुधवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी वह अदम्य इच्छाशक्ति वाली नेता थीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूत नेतृत्व दिया। उन्होंने हरित क्रांति के माध्यम से भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए। उनके कार्यकाल में देश ने वैज्ञानिक शोध, अंतरिक्ष कार्यक्रम और औद्योगिक विकास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की।

नेताओं ने वर्ष 1971 के युद्ध में इंदिरा गांधी की निर्णायक भूमिका को विशेष रूप से स्मरण किया। उनके सशक्त नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की तथा पूर्वी पाकिस्तान के स्थान पर बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का गठन हुआ। इसे भारत के सामरिक इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया गया।

कार्यक्रम में मोनू लोक्स, राकेश अहीर, गजेंद्र यादव, बृजेश मित्तल, हरीश दुआ, आशा सांभर, कमल मित्तल, मनोहर अंब, इलियास कुरैशी, पृथ्वी सिंह वर्मा, बेबी मेहरा, धर्मेंद्र, हारून रशीद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी को “भारत की आयरन लेडी” बताते हुए उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE