BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 3:41 pm
KHABAR : मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा- बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के लिए ऐतिहासिक कदम, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देशहितकारी निर्णयों को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने इंदिरा गांधी की नीतियों तथा देश को मजबूत करने में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा किया गया बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों और आमजन को बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। राष्ट्रीयकरण से पहले बैंकिंग सुविधाएँ केवल अमीर और प्रभावशाली वर्ग तक सीमित थीं, लेकिन इस फैसले के बाद किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को वित्तीय सेवाओं का लाभ मिला।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि 1969 में 14 प्रमुख बैंकों के राष्ट्रीयकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक अवसरों का विस्तार हुआ और सामाजिक न्याय को मजबूती मिली। उन्होंने 1971 के युद्ध में इंदिरा गांधी के नेतृत्व को निर्णायक बताते हुए कहा कि उनके सशक्त निर्णयों से भारत ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की और बांग्लादेश का गठन संभव हुआ।

कार्यक्रम में सोमिल नाहटा, मनजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा, तरुण खींची, इष्टा भाचावत, नेहा कनकमल जैन, वर्षा सांखला, मीना चौहान, सकलेन करार, सम्यक जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी ने किया तथा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा ने आभार व्यक्त किया। जयंती समारोह में सुनीता बंडी, राखी सत्रावाला, अनिता भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE