मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के कयामपुर, सीतामऊ, सुवासरा और शामगढ़ ब्लॉकों में BLA-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों में नवनियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA-2), मंडल प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद, विभिन्न प्रकोष्ठों के ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने की प्रक्रिया, फॉर्म 6, 7, 8 और 8A की जानकारी, मृत/स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान तथा ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविरों में जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज राजानी, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रशिक्षक प्रभारी के.एल.जी. गोसर, विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाटीदार व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि BLA-2 बूथ पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, सुरेश पाटीदार, कमलेश जायसवाल और कृपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।