BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 4:15 pm
KHABAR : भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में एसआईआर, बूथ सुदृढ़ीकरण और कार्ययोजना पर मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला मंदसौर संभाग के नवनियुक्त प्रभारी सुरेश आर्य का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा की संगठनात्मक कार्ययोजना के तहत सोमवार को नीमच जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों नीमच, जावद और मनासा में विधानसभा स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। नीमच में भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर हुई बैठक में मंदसौर संभाग के नवनियुक्त प्रभारी सुरेश आर्य ने विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देशों और आगामी गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। 

जावद और मनासा विधानसभा की बैठकें नगर भाजपा कार्यालय में हुईं, जिनमें संगठन की आगामी कार्ययोजना, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, बूथों को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से विमर्श किया गया।

संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता, सतत संवाद और संगठन विस्तार पर जोर देने की अपील की।

नीमच विधानसभा क्षेत्र की बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, कृष्ण शर्मा, मेहर सिंह जाट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE