BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 7:28 pm
NEWS : कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम, कार्यकर्ताओं और बीएलए को मिलेगी तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक प्रशिक्षण, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना करेंगे अध्यक्षता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) विषय पर आज विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को अधिक पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रखा गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपतलाल धाकड़ ने बताया कि कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की उनकी समझ कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना करेंगे। छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट ने बताया कि आंजना का अनुभव कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोदसिंह सिसोदिया तथा पूर्व जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी का सम्मान भी किया जाएगा।

वंडर टाउन हॉल में 1:15 बजे से आयोजन-
नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में यह BLA प्रशिक्षण सत्र 26 नवंबर, बुधवार को दोपहर 1:15 बजे वंडर टाउन हॉल में शुरू होगा।

कार्यशाला में SIR प्रक्रिया, घर-घर सत्यापन, नाम जोड़ने–घटाने की विधिक प्रक्रिया, प्रपत्र भराई, मतदान क्षेत्रों में पहुंच और BLA की जिम्मेदारियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दोनों ब्लॉकों की कांग्रेस कमेटी ने सभी बूथ लेवल एजेंट (BLA) से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE