मंदसौर/भोपाल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा आज 26 नवम्बर को मंदसौर आएंगे। वे दोपहर करीब 01.30 बजे भोपाल से मंदसौर के लिए रवाना हो गए हैं। कार क्रमांक एमपी 02 जेडए 0872 से वे सीहोर, देवास, उज्जैन, नागदा व जावरा होते हुए शाम करीब 6.30 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम मंदसौर में ही करेंगे। शेष कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।