मुरैना। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे 44 स्थित मल्टी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मल्टी में रहने वाले नायब तहसीलदार पर मारपीट के आरोप लगे हैं। गार्ड के साथ हुई मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 44 स्थित मल्टी में रहने वाले नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षकार पर सिक्योरिटी गार्ड ने मारपीट का आरोप लगया है। गार्ड ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला जांच में लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।