चितौडगढ। चित्तौड़गढ़ संविधान दिवस के अवसर पर संविधान पार्क, महेशपुरम चित्तौड़गढ़ में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। संविधान पार्क मे स्थापित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर साहेब की प्रतिमा पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बाबासाहेब के योगदान तथा देश हित के लिए जीवन समर्पण पर सभी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संयोजक बाबू लाल जीनवाल ने बताया कि विचार गोष्ठी का विषय संवैधानिक मूल्यों के विकास में युवाओं की महती भूमिका रहा। विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता मदन सालवी ओजस्वी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर के दिए संविधान ने वंचित वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर दिया है। कार्यक्रम में राम कुमार चावला ने संविधान निर्माण पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि नारायण लाल रैगर ने बाबा साहब के चरणों में नमन करते हुए बाबा साहब के विचारों को प्रचारित करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत तहसीदार शिव नारायण मल्होत्रा ने संविधान में दिए महिलाओं के अधिकारों का पर चर्चा की।
अम्बेडकर विचार मंच के संयोजक छगन लाल चावला, नर्सिंग अधीक्षक छगन जीनगर, गंगा राम मेघवाल, अमृत लाल भाटिया, एडवोकेट चमन मीणा, एस सी /एस टी महासभा के अध्यक्ष रामेश्वर बैरवा, जगदीश सोलंकी पूर्व बैंक मेनेजर, आप जिला अध्यक्ष अनिल चंदेल, चंद्र प्रकाश वर्मा , डॉ सोहन मेघवाल व्याख्याता श्याम लाल आमेंरिया, मांगी लाल रैगर, हम भारत के लोग के संयोजक कौशल किशोर बिलावल,श्याम बैरवा नर्सिंग ऑफिसर, नीता लोट, अनिल सुखवाल,अमृत लाल भाटिया,खेमराज मीणा ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में लक्ष्मण लाल, रतन लाल मोहिल अम्बा लाल जीनगर, रामावतार मीणा, दिलखुश खटीक, हरीश बारहट, गोपाल सालवी, सुनील बोर्डे, नाना लाल, चेतन बैरवा, कालू लाल बैरवा कन्हैया लाल बैरवा उसेन मीणा, केसरी लाल मीणा, अर्पित देसाई, किशन खटीक अभिषेक सालवी, प्राण कोली,भुरे लाल सालवी आदि उपस्थित थे, प्रेम चन्द जटिया बबलू सालवी, दिनेश मीणा, अर्पित खटीक, रेखा अमित देसाई श्याम लाल मीणा आलू राम मीणा दिनेश मीणा, गोपाल सालवी भूरा लाल सालवी रहे
कार्यक्रम का संचालन निर्मल देसाई ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक बाबू लाल जीनवाल ने व्यक्त किया।