चित्तौड़गढ़। गोवंश तस्करी के प्रकरण में 11 वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी निसार कुरैशी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज की गई है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित, राकेश और देवेंद्र की टीम ने 2013 में दर्ज गोवंश तस्करी के मामले के आरोपी मोहम्मद निसार पिता अब्दुल रशीद कुरैशी (उम्र 50 वर्ष), निवासी माधवगंज मोहल्ला, नीमच सिटी (एमपी) को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
आरोपी की तलाश लंबे समय से जारी थी। कार्रवाई में थाना साइबर सेल जिला नीमच के हेड कांस्टेबल आदित्य गौड़ और कांस्टेबल सोनेन्द्र सिंह राठौर का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।