नीमच। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ‘शिवाजी’ के प्रयासों से नीमच विधानसभा क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों में हाईमास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी क्रम में पहली किस्त के तहत 10 ग्राम पंचायतों में हाईमास्ट लाइट स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
नीमच विधानसभा क्षेत्र की पहली किस्त में शामिल ग्राम पंचायतों में सावन, पीपलोंन (पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर), भंवरासा, विशन्या, बोरदिया कला, छायन, मुंडला, बोरखेड़ी पानेरी (नीलकंठ महादेव मंदिर), कानाखेड़ा (रामोला मंदिर) और थड़ोली शामिल हैं। इन पंचायतों में हाईमास्ट लाइट लगने से गांवों में रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे सुरक्षा, आवागमन और स्थानीय कार्यक्रमों में सुविधा बढ़ेगी। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ‘शिवाजी’ का आभार व्यक्त किया।
जिला पंचायत ने यह भी बताया कि शेष 10 ग्राम पंचायतों में आगामी चरण में हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा।