BREAKING NEWS
NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 10:14 am
NEWS : मुंबई से अचानक जयपुर पहुंचे अक्षय कुमार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात, फिल्म सिटी और नई फिल्म पॉलिसी पर हुई चर्चा, आधे घंटे बाद लौटे मुंबई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार दोपहर अचानक चार्टर विमान से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट से वे सीधे सीएमआर (मुख्यमंत्री निवास) गए, जहां उनकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग आधे घंटे चली, जिसके बाद अक्षय कुमार वापस मुंबई रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार का सांगानेरी प्रिंट का ‘राधे-राधे’ लिखा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और ऊंट की आकृति वाली पारंपरिक राजस्थानी कलाकृति भेंट की। बैठक में राजस्थान में फिल्म शूटिंग, प्रमोशन और फिल्म उद्योग के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई।

राजस्थान में फिल्म सिटी की आवश्यकता पर जोर-
सूत्रों के अनुसार, अक्षय कुमार ने मुलाकात के दौरान राजस्थान में फिल्म सिटी स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि जयपुर की देश-दुनिया से शानदार कनेक्टिविटी है। यहां फिल्म सिटी बनने से फिल्म इंडस्ट्री और पूरे प्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नई फिल्म पॉलिसी को लेकर भी विस्तृत विमर्श हुआ, जिसे राज्य सरकार जल्द लागू कर सकती है।

केवल मुलाकात के लिए पहुंचे थे अक्षय कुमार-
अक्षय कुमार दोपहर 3रू45 बजे चार्टर से मुंबई लौट गए। वे विशेष रूप से केवल मुख्यमंत्री से मिलने ही जयपुर आए थे। सीएम भजनलाल शर्मा भी ‘राजस्थान प्रवासी प्री-समिट’ के कार्यक्रम से निकलकर इस मुलाकात के लिए पहुंचे।

अक्षय कुमार बोले- मेहमाननवाजी राजस्थान से सीखनी चाहिए
सीएम से मुलाकात के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में करीब 10 फिल्में राजस्थान में शूट की हैं। उन्होंने चौमू पैलेस में शूटिंग के दौरान एक घटना याद करते हुए बताया कि सुबह कसरत करते समय ठंड लगने पर वॉचमैन ने अपना कंबल उन्हें दे दिया और कहा आप हमारे मेहमान हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मेहमाननवाजी अद्भुत है। रात में रास्ता भटकने पर दो युवकों द्वारा उन्हें हाईवे तक छोड़े जाने की घटना भी उन्होंने साझा की।

अक्षय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें राजस्थानी भोजन खिलाया और फिल्मों तथा राजस्थान में शूटिंग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सोलर ऊर्जा, पर्यटन स्थलों और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। वे स्वयं भी परिवार सहित झालाना और जवाई सफारी घूम चुके हैं।

संजय दत्त भी मिल चुके हैं सीएम से-
कुछ दिन पहले अभिनेता संजय दत्त भी चार्टर विमान से जयपुर आए थे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुछ घंटों में मुंबई लौट गए थे। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों से फिल्म इंडस्ट्री और राजस्थान सरकार के बीच सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE