BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 10:19 am
KHABAR : पीडब्ल्युडी मंत्री राकेश सिंह ने किया 106 करोड़ की लागत वाले फोरलेन मार्ग का भूमि पूजन, कांग्रेस पर साधा निशाना, जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा लालू, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्युडी) मंत्री राकेश सिंह ने शाजापुर जिले में संकोटा से टुकराना जोड़ तक बनने वाले फोरलेन मार्ग का भूमि पूजन किया। इस परियोजना की लागत लगभग 106 करोड़ रुपए है। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मंत्री का कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर राकेश सिंह ने कांग्रेस के लंबे शासनकाल और विकास कार्यों में उनकी विफलता को लेकर तीखा हमला किया। मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इस देश में 57-58 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने विकास को चुनावों से कभी जोड़कर नहीं देखा। जो कार्य आज हो रहे हैं, वे बहुत पहले हो जाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा विकास को नजरअंदाज किया और जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी। उन्होंने दिग्विजय सिंह और लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए कहा कि इन नेताओं ने विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। सिंह ने तंज कसते हुए कहा, लालू यादव कहते थे, जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा लालू। लेकिन आज समोसा भी है, आलू भी है, पर लालू नहीं हैं। यह जनता की जागरूकता का परिणाम है मंत्री ने कहा कि आज से 20 साल पहले मध्य प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा, पहले लोग गड्ढों में सड़क ढूंढते थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। आज लोग सड़कों पर गड्ढे ढूंढते हैं। यह बदलाव भाजपा सरकार की प्राथमिकता और विकास कार्यों की देन है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE