छतरपुर। जिला के राजनगर विधानसभा में आजादी के बाद से पहाड़ी गांव के लोग अपने गांव से राजनगर तक सड़क मार्ग से जोड़ने का एक लंबा इंतजार था वह आज विधायक अरविंद पटेरिया की उपस्थिति में डामरीकरण के कार्य के साथ पूर्ण हुआ, पहाड़ी गांव से रनेह फॉल तक बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण कार्य में विभिन्न बाधाओं को दूर करते हुए डामरीकरण के साथ लोगों की एक लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई।
विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि जब वह यहां इस गांव में चुनाव के दौरान पहुंचे थे तो लोगों की एक ही मांग थी कि हमारी इस सड़क को बनवा दिया जाए उन्होंने उस वक्त यह ठाना था कि चाहे जो भी बाधाएं हो हम सभी बाधाओं को दूर करते हुए इस गांव को सड़क मार्ग से जोड़कर ही रहेंगे, आज वादा पूरा करते हुए उन लोगों को जवाब दिया है जो यह कहते थे कि यह सड़क बन ही नहीं सकती पर उन्होंने चाहे वन विभाग का अड़ंगा हो या फिर अन्य सभी बाधाओं को पार करते हुए सांसद बीडी शर्मा के सहयोग से इस कार्य को संपन्न करने के बाद आज ग्राम वासियों के सपने को साकार होने के बाद गांव के लोगों के खिले हुए चेहरे देखकर मैं आज अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि हम इन लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर पाने में साधक बन सका, विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि बहुत जल्दी डामरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा और लोगों को यहां से राजनगर तथा गांव से सूरजपुर धमना होते हुए टोरिया चंदनगर के प्रमुख मार्ग से लोग जुड़ जाएंगे जिससे उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा क्योंकि सड़क मार्ग से जोड़ते हुए ही विकाश की इबारत लिखी जाती हैं।
गांव के ही आसाराम मिश्रा ने कहा कि वह जब से देख रहे हैं तब से कच्ची सड़क ही थी लेकिन अब आज इतने वर्षों के बाद डामणिकरण का कार्य हुआ है जिससे हम सभी ग्रामवासी बहुत प्रसन्न है और अब हमें आवागमन में बड़ी ही सुविधा होगी, ग्रामीण मोहनलाल ने कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण हमारा गांव पिछड़ा हुआ था जिसके कारण इस क्षेत्र के लड़कों की शादियां भी नहीं होती थी लोग पिछड़े गांव समझकर यहां अपने संबंध नहीं जोड़ते थे पर अब विधायक अरविंद पटेरिया के प्रयासों के चलते पक्की सड़क की सौगात मिल गई है जिससे हम सभी गांव वासी बहुत प्रसन्न है, कभी कोई इमरजेंसी होती थी गांव में कोई बीमार हो जाता था तो यहां से राजनगर पहुंचने में बड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ता था।
आज के इस डामरीकरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि राकेश द्विवेदी, मुकेश पांडे, संजय मिश्रा सचिव, श्रीकांत मिश्रा, चंद्रभान यादव (सरपंच) सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।