BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 12:51 pm
KHABAR : जल शक्ति अभियान ‘कैच द रैन 2025’ के तहत केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचय, जनभागीदारी और जागरूकता कार्यों का लिया जायजा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025 के अंतर्गत “जल संचय- जनभागीदारी, जन जागरूकता की ओर” विषय पर केंद्र सरकार से पहुँचे केंद्रीय दल ने शुक्रवार को मनासा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

दल में केंद्रीय नोडल अधिकारी (CNO) श्री निरमोद कुमार, निर्देशक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, तथा सुश्री ट्विंकल चड्डा, वैज्ञानिक, केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय शामिल थे।

जनभागीदारी मॉडल और जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण-
केंद्रीय दल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम लोडकिया में संचालित नल-जल योजना का निरीक्षण किया तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा ग्राम लोड़किया में जनभागीदारी से निर्मित तालाब का निरीक्षण किया गया, जो जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकसित किया गया है।

उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम नलखेड़ा में संचालित एक बगिया माँ के नाम योजना का भी दल ने अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई सहित अन्य नवाचार कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।

आज भी होगा निरीक्षण-
केंद्रीय टीम द्वारा शनिवार को भी अन्य विभागों के जल संरक्षण और जनभागीदारी आधारित कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE