उज्जैन। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह की शुरुआत हुई। पहले दिन माता पूजन कार्यक्रम में सीएम यादव की पत्नी सहित बड़े बेटे वैभव यादव, बेटी डॉ आकांक्षा यादव, बड़े भाई नारायण यादव, बहन कलावती यादव सहित पूरे परिवार ने जमकर किया डांस।
हालांकि सुबह शुरू हुए कार्यक्रम में सीएम यादव शामिल नहीं हो पाए हैं। वे दोपहर बाद उज्जैन पहुंचेंगे। इसके बाद होने वाले अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम के बेटे डॉ अभिमन्यु का विवाह खरगोन की डॉ. इशिता से सामूहिक विवाह समारोह में 30 नवम्बर को होने जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह के लिए उज्जैन के सांवरा खेड़ी में इसकी तैयारी चल रही है। यहां 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। इसमें सीएम के बेटे और और बहू भी शामिल होंगे।शुक्रवार सुबह सीएम के गीता कॉलोनी स्थित निवास से माता पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें बैंड बाजे के साथ परिवार और करीबी लोग के साथ दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता भी कार्यक्रम में में शामिल रहे। माता पूजन के कार्यक्रम भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव सहित कई पार्षद और लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने डीजे और ढोल पर डांस भी किया।
सीएम की बेटी बोली- पूरा परिवार शादी एन्जॉय कर रहा
माता पूजन कार्यक्रम में शामिल सीएम की बेटी डॉ आकांक्षा यादव अपने भाई की शादी में जश्न मनाते हुए नजर आई। उन्होंने कहा कि भाई की शादी है एन्जॉय कर रही हूं।
घर में खुशियों का प्रसंग आया
सीएम की बहन कलावती यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से घर में खुशियों का प्रसंग आया है। हर्ष उल्लास की घड़ी है। सभी के जीवन में ऐसी खुशियां भरे भगवान महाकाल।
सोशल मीडिया में वायरल हो रही पत्रिका
मुख्यमंत्री मोहन यादव बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहे है। हर कोई इनकी इस सादगी की तारीफ कर रहा है। बेटे की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सन्देश देते हुए इस विवाह का निमंत्रण पत्र भी बेहद सामान्य प्रिंट कराया है।