छतरपुर। बकस्वाहा थाना क्षेत्र मे उस समय हंगामा खडा हो गया, जब चंदुआभाटा गांव मे वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गये वन अमले और राजस्व अमले की कारवाई के दौरान एक बुजुर्ग ने पेड से लटककर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, बुजुर्ग को तत्काल उनके परिजनो ने फांसी के फंदे से उतारकर पहले बकस्वाहा स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन हालत गंभीर होने पर किसान रंगीला कुशवाहा को दमोह जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है जहां जेसीबी मशीन से फसल उजाड दी थी। वन अमले को किसान के परिजनो का विरोध का सामना करना पडा, वन अमला जब अतिक्रमण की कारवाई कर रहा था तभी किसान ने आत्महत्या की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वही विवाद की स्थिति बनने पर वन अमला और राजस्व अमला अपनी जान बचाकर भागता हुआ, वीडियो मे नजर आ रहा है उक्त, पूरे मामले की बकस्वाहा थाना पुलिस जांच कर रही है।