बड़वानी। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण को लेकर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा आक्रोश रैली निकाल श्रीराम चौक में आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया।
दरअसल आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण को लेकर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा शहर के प्रमुख मार्गाे से आक्रोश रैली निकाल स्थानीय श्रीराम चौक में जमकर नारेबाजी कर आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंका। वहीं कलेक्टर कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप संतोष वर्मा पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।