मनासा। शुक्रवार को मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम सांडिया में 4 दिन से लापता एक 33 साल के व्यक्ति का शव गांव के ही एक कुएं मे तैरता मिला है। मृतक के परिजनों ने बताया है 24 नवंबर सुबह 7 बजे से यह लापता था जिसका शव आज सुबह गांव के ही पास एक कुएं मे मिला है। मृतक का नाम पंकज पिता गोविंद उपाध्याय उम्र 33 साल निवासी सांडिया का रहने वाला है।
शुक्रवार सुबह सांडिया गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति का शव कुएं में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान पंकज उपाध्यायके रूप में हुई है, जिनके दोनों पैरों में पत्थर बंधे हुए थे। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आंशका जताई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।शव को जिला अस्पताल नीमच भेजा गया जहां डॉक्टरों द्वारा मृतक के शव का पैनल के हिसाब से पीएम किया। वही पुलिस ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई।शव का जिला अस्पताल में पेनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौप दिया है। और मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट मनासा थाने पर दर्ज करवाई गई थी .पुलिस व परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला आज सुबह गांव के ही पास एक कुएं में शव पानी के ऊपर तैरता दिखाई दिया तो गांव में सनसनी फैल गई ।हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।