BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 4:59 pm
KHABAR : बेसिक आवश्यकताओं के अनुरूप मास्टर प्लान के मूल सिद्धांतों पर पुनर्विचार करें, मास्टर प्लान अंतर्गत गठित समिति की प्रथम सम्मिलन बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। टीएंडसीपी उप संचालक विनीता दर्शयामकर ने जानकारी दी कि मंदसौर विकास योजना 2041 के अंतर्गत गठित समिति की प्रथम सम्मिलन बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में टीएंडसीपी (नगर एवं ग्राम निवेश) के सिद्धांतों, उसकी कार्ययोजना तथा आगामी वर्षों में शहर के समग्र विकास के लिए आवश्यक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही टीएसपी द्वारा मंदसौर विकास योजना 2041 के संबंध में क्या मत है इसको लेकर बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर अदिती गर्ग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, टी एंड सीपी से उप संचालक विनीता दर्शयामकर सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में शहर के समग्र नियोजन और मास्टर प्लान के मूल सिद्धांतों पर पुनर्विचार करेंगे। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मास्टर प्लान में सबसे पहले बेसिक आवश्यकताओं को स्पष्ट कर व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ें। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राफ्ट प्लान को पुनः देखा जाए, एक-एक बिंदु का अध्ययन कर समस्याओं का समाधान किया जाए तथा प्राप्त आपत्तियों का पूर्ण और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 

कलेक्टर अदिती गर्ग ने बताया कि बैठक का उद्देश्य मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर सभी बुनियादी तत्वों का सूक्ष्म विश्लेषण करना है। उन्होंने कहा कि ओरिजिनल प्लान में दर्ज सभी दावे-आपत्तियों को विभाग द्वारा गंभीरता से देखा जाए और उनका उचित निराकरण किया जाए। विधायक विपिन जैन ने कहा कि आमजन, जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका द्वारा दिए गए सभी सुझावों को महत्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान शहर के हित में बने, शासकीय भूमि को ग्रीन बेल्ट में रखा जाए तथा बैठकें समय-समय पर आयोजित कर सुझावों पर कार्यवाही की जाए। बैठक में समिति के समक्ष आगामी कार्य योजना, ग्रीन एरिया एवं ओपन एरिया के मानकों को देखना तथा निवेश क्षेत्र के प्रत्येक गांव का प्लान तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE